ब्रेकिंग न्यूज़

आरयूबी निर्माण कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित**रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी*

बीकानेर। रेलवे प्रशासन द्वारा बीकानेर मण्डल रेवाड़ी-हिसार रेलखण्ड के मध्य स्थित झाडली स्टेशन पर दिनांक 10.12.23 व 11.12.23 को समपार फाटक संख्या 27 पर आयूबी निर्माण कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। 
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*1. गाडी संख्या 04787, भिवानी-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 10.12.23 को रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 14715, हिसार-जयपुर रेलसेवा दिनांक 11.12.23 को रद्द रहेगी। *आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*1. गाडी संख्या 04782, रेवाड़ी-बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 10.12.23 को रेवाड़ी के स्थान पर भिवानी से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी-भिवानी के मध्य आंषिक रद्द रहेगी। 2. गाडी संख्या 14734, जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 12.12.23 को जयपुर के स्थान पर हिसार से संचालित संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-हिसार के मध्य आंषिक रद्द रहेगी। 
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 14734, जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 10.12.23 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग वाया रेवाडी-भिवानी-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-लोहारू-सादुलपुर-हिसार होकर संचालित होगी। 2. गाडी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 10.12.23 को मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाडी-भिवानी-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-लोहारू-सादुलपुर-हिसार होकर संचालित होगी।3. गाडी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 11.12.23 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग हिसार-भिवानी-रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हिसार-सादुलपुर-लोहारू-रेवाडी होकर संचालित होगी।

No comments