रक्तवीर राजेश गोदारा को मिला अखण्ड भारत रक्तसेवा सम्मान।
बीकानेर।जाट छात्रावास के छात्र राजेश गोदारा को जय महाराणा रक्तदान समूह के द्वारा अखण्ड भारत रक्तसेवा सम्मान से सम्मानित किया है यह सम्मान चिकित्सा के क्षेत्र में ग्राम छट्टासर के राजेश गोदारा को रक्तवीर जीवनदाता समूह टीम बीकानेर में तीन साल से अपनी निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहा हैं जब भी कोई भी घटना होती हैं ये टीम हाजिर मिलती हैं जैसे ट्रॉमा सेंटर बीकानेर/पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर में तीन साल में 1500 से अधिक बार रक्तवीर आगे आ कर रक्तदान करवाया हैं ।
आज दिनांक 09.12.2023 को रक्तवीर राजेश गोदारा के प्रयास से रक्तवीर अनिल मीणा (ट्रैफिक पुलिस) ऑन ड्यूटी होते हुए भी पीबीएम ब्लड बैंक पहुंचकर अनजान बहन कि निस्वार्थ भाव से मदद कि है । जाट छात्रावास के अधीक्षक भीखाराम सांगवा ने बताया कि यह सम्मान मिलना गोदारा और जाट छात्रावास के छात्रों के लिए गर्व कि बात है।




No comments