हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पूर्ण मनोयोग के साथ काम करें कार्यकर्ता: डॉ राजेंद्र मूंड लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।
बीकानेर । धर्मचन्द सारस्वत । लूणकरणसर 10 दिसंबर कांग्रेस पार्टी की सोच आम आदमी के कल्याण की है. इस पार्टी के नेताओं ने हमेशा देश के खातिर बलिदान दिया है. वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव में नकारात्मक ताकतों को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ स्तर पर मनोयोग के साथ काम करना होगा तभी हमारी पार्टी और अधिक मजबूत होगी. यह बात कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पीसीसी महासचिव डॉक्टर राजेंद्र मूँड ने लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही ।
हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुए इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मूँड ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस शासन के दौरान अंतिम कड़ी तक बैठे व्यक्ति के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई थी।सर्वधर्म समभाव, धर्मनिरपेक्षता, अहिंसा के पथ पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी के संदेश को गांव ढाणी तक बैठे हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और यह काम सिर्फ और सिर्फ हमारा कांग्रेस कार्यकर्ता ही कर सकता है पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे आमजन तक इस उद्देश्य को लेकर जाए । इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों को जागरुक करते हुए उन्हें आगे लाना होगा । इस मौके पर पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।




No comments