जन्मदिन पर पौधारोपण के साथ-साथ नर सेवा नारायण सेवा।
बीकानेर श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के सदस्य वैभव गुप्ता द्वारा आज अपना जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया सुबह गुरुजी से "नर सेवा ही नारायण सेवा है एवं सेवा प्रमोधर्म है। अतः सेवा के मार्ग पर बढ़ते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ाने का आशीर्वाद प्राप्त किया।" गुरुजी के आदेश अनुसार अपने जन्मदिन पर दो पौधे लगाए एवं पब्लिक पार्क परिसर में फुटपाथ पर जीवन यापन कर रहे जरूरतमंद लोगों एवं साधु- संतों में चाय एवं नाश्ता वितरण कर इस महत्वाकांक्षी दिन की शुरुआत की गई। उषा गुप्ता द्वारा बताया गया कि "अपने बच्चों के साथ-साथ पौधों को बढ़ते हुए देखकर बड़ी ही खुशी होती है।" अभिषेक गुप्ता द्वारा कहा गया कि "यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि एक दिन यह पेड़ भी हमें फल, फूल एवं छाया देकर बच्चों की तरह ही सुख प्रदान करेंगे।" समिति द्वारा सेवाएं अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, वैभव, हिमांशी एवं बसंत किराडू एवं अन्य सदस्य द्वारा दी गई।




No comments