सात दिवसीय विशेष शिविर में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं।
बीकानेर, 23 दिसम्बर, 2023।राजकीय डूँगर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रथम सत्र में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय " सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप" रखा गया जिसके पक्ष व विपक्ष में स्वयंसेवकों ने आत्मविश्वास से लबरेज अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता में भावना प्रजापत प्रथम, जशोदा सिद्ध द्वितीय तथा सोनू कंडारा तृतीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त द्वितीय सत्र में "कैसा हो हमारा विकसित भारत" विषय पर निबंध, रंगोली, पोस्टर व मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं के परिणाम समापन समारोह में घोषित किए जाएंगे। तृतीय सत्र में महाविद्यालय में रसायन विज्ञान कैंपस के आगे श्रमदान किया गया।




No comments