अग्रवाल चेतना समिति (महिला प्रकोष्ठ) की ओर से (एकादशी) को मूक बधिर विद्यालय (सेवा आश्रम एक)स्टेशनरी, मोजे ,टोपिया, सलवार सूट, ब्रेल कागज, बिस्कुट,चीनी, कंबल आदि आवश्यक जरूरत सामग्री का वितरण किया गया।
बीकानेर।अग्रवाल चेतना समिति (महिला प्रकोष्ठ) की ओर से (एकादशी) को मूक बधिर विद्यालय (सेवा आश्रम एक), राजकीय अंध विद्यालय बीकानेर तथा कुछ अन्य स्थानों पर जाकर स्टेशनरी, मोजे ,टोपिया, सलवार सूट, ब्रेल कागज, बिस्कुट,चीनी, कंबल आदि आवश्यक जरूरत सामग्री का वितरण किया गया। महिला सदस्यों ने काफी समय ईश्वर के इन विशेष योग्य बच्चों के साथ बिताया और अलौकिक सुख का अनुभव किया। इन मूक बधिर बच्चों की "जय हो "गाने पर डांस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ विजय श्री द्वारा मूक बधिर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती भावना शर्मा तथा राजकीय अंध विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अल्ताफ अहमद जी का ओपरना पहना कर अभिनंदन किया गया। विद्यालय के श्री नवाब अली व अन्य स्टाफ ने संपूर्ण विद्यालय का भ्रमण कराया। ब्रेल लिपि के बारे में तथा ज्यामिति, गणित के सवाल किस प्रकार हल करते हैं? सभी की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती स्मिता गुप्ता तथा श्रीमती निशा अग्रवाल ने किया ।तथा सुरभि अग्रवाल, आराधना चौधरी, उर्मिला गोयल ,अंजलि मित्तल ,पद्मिनी अग्रवाल,डॉक्टर प्रीति गुप्ता ,वंदना गोयल ,सरोज गोयल , दुर्गेश नंदिनी, रितु मित्तल आदि की प्रशंसनीय सहभागिता रही।




No comments