ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति की साफ सफाई

बीकानेर। श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर बीकानेर में आगामी 14 तारीख को आयोजित होने वाले बीकानेर हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों के समस्त भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और सांसदों के सम्मान समारोह हेतु एक आवश्यक बैठक डॉ बी एल पारीक के सानिध्य में सम्माननीय अध्यक्ष ओम सोनगरा की अध्यक्षता में आहूत की गई इसी बैठक में अनेक बिंदुओं पर विचार करते हुए तैयारियों का अवलोकन किया गयाऔर मेडिकल कॉलेज के सामने श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर बीकानेर में साफ सफाई के कार्य को अंतिम स्वरूप भी प्रदान किया गया। नगर निगम के सहयोग से संपूर्ण परिसर को पानी से धुलवाया गया और यत्र तत्र जो गंदगी कचरा शेष रही थी उसको भी उठाने का कार्य संपादित किया गया इस संपूर्ण कार्यशाली महासचिव दिलीप पुरी प्रवक्ता और सचिव सुधा आचार्य सचिव शिवराज बिश्नोई,प्रेम प्रेमचंद सोनी पृथ्वीराज सिंह राजपुरोहित प्रेम सिंह बलौदा, कर्नल प्रहलाद सिंह, राठौड़,राजकमार विश्नोई,हेमराज पुरोहित,नंदुसिंह फौजी, सम्पत शर्मा,नरेंद्र अग्रवाल,संतोष महाराज,देवेन्द्र,मुकेश बन,नरेंद्र सिंह राजपुरोहित का विशेष सहयोग रहा।

No comments