ब्रेकिंग न्यूज़

आयुष्मान योजना में कार्ड बनाने के लिए लगाया गया शिविर ।

बीकानेर । धर्मचन्द सारस्वत । जिले की ग्राम पंचायत खारड़ा में मंगलवार और बुधवार को आयुष्मान कार्ड बनाने दो दिवसीय शिविर लगाया गया शिविर में आशा सहयोगिनी ,सहायिका ,कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे 
उन्होंने बताया की आयुष्‍मान योजना के तहत कोई भी पात्र व्‍यक्ति चुने गए सरकारी और निजी अस्‍पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। यह गोल्डन कार्ड आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को मिलेगा।
केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रकिया को शुरू किया गया है। कोई भी व्यक्ति जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आवेदन करने के बाद आयुष्मान कार्ड बना सकता है।खारड़ा युवा विकास संस्था अध्यक्ष दामोदर सारस्वत ने कहा की कोई इस सुविधा से वंचित न रह जाए। यह देखते हुए उन्होंने गली-गली जा कर शिविर के प्रति लोगों को जागरूक किया गया हैं। कोई भी अपने गांव में आयोजित शिविर में आसानी से कार्ड बनवा सकता है। इसका काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

No comments