राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रैफिक पुलिस की और से बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को फूल देकर समझाइए की गई।
बीकानेर।बीकानेर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रैफिक जागरूकता कि अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आज यातायात पुलिस की तरफ से बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को फूल देकर समझाइए की गई तो वहीं हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाने वालों को चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। यातायात पुलिस के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का होना एक सुरक्षा कवच के रूप में है जिससे एक्सीडेंट के समय हेड इंजरी जैसे खतरों से बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों से समझाइश की जा रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं।




No comments