ब्रेकिंग न्यूज़

श्री डूंगरगढ़ में अभिमंत्रित तस्वीरो को भेंट करने का अनुष्ठान हुवा


श्री डूंगरगढ़ ।41 वे श्रावण मास पूजन अनुष्ठान व 11वे चातुर्मास पूजन अनुष्ठान के अन्तर्गत अभिमंत्रित हुई तस्वीरो को मंदिरों व सनातन समाज के भवनों में भेंट की श्रृंखला जारी होते हुवे 22 जनवरी 2024 सोमवार को डूंगरगढ़ के बिग्गा बास के हनुमान मंदिर में अभिमंत्रित तस्वीरो को भेंट करने का अनुष्ठान हुवा । भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभोम महासभा , श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ , ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन , श्री विप्र महासभा की और से पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच ( अधिष्ठाता , श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ , राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा , राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन, राष्ट्रीय संयोजक , श्री विप्र महासभा ) द्वारा 41 वे श्रावण मास पूजन अनुष्ठान व 11 वे चातुर्मास पूजन अनुष्ठान के 152 दिवस के विशेष व दिव्य व विशेष अनुष्ठान में अभिमन्त्रित इग्यारह देव चित्रों के एकल आकर्षक फोटो फ़्रेम को भेंट करने की शृंखला को आगे बढ़ाते हुवे श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के मन्दिरो हेतु भेंट का अनुष्ठान बिग्गा बास स्थित हनुमान मंदिर में दिनाक 22.1.2024 सोमवार को श्री सत्यनारायण पुजारी जी के सानिध्य में तथा पूजन अनुष्ठान के साधक पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच समाज सेवी श्री हुकम चंद बिहानी राष्ट्रीय कवि शिव दाधीच जगदीश पलोड दिनेश शर्मा विमल शर्मा लक्ष्मीनारायण शर्मा आदि की मंगल उपस्थिति में हुवा जिसमें बीस मंदिरों हेतु दिव्य व विशेष प्रतिमा भेंट की गई । 

No comments