वाईब्रेन्ट गुजरात समिट- ऊर्जा मंत्री नागर की शीर्षस्त अधिकारियों के साथ बैठक 'टोरन्ट पावर और टाटा पावर राजस्थान में निवेश करेंगे।
जयपुर, 10 जनवरी। गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय ''वाईबे्रन्ट गुजरात'' समिट में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर तथा उद्योग व वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ आयोजित बैठक में टोरंट और टाटा पावर सहित कई कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने राजस्थान के ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की इच्छा व्यक्त की है। आगे की कार्यवाही के लिए इन कंपनियों के शीर्षस्थ अधिकारियों को राजस्थान आने का न्यौता दिया गया है।
बुधवार को अहमदाबाद में ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर, उद्योग व वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ बैठक में टाटा पावर के एमडी ने राजस्थान में सोलर ऊर्जा में निवेश की बात कही। बैठक में प्रमुख सचिव शिखर अग्रवाल भी मौजूद थे। बैठक में टोरंट पावर और टाटा पावर के एमडी के साथ में राजस्थान में सोलर तथा हाइड्रो पावर से बिजली उत्पादन में निवेश पर सार्थक चर्चा हुई।ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और उद्योग व वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इन कंपनियों को सरकार की ओर से राजस्थान में पूरी मदद एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर तथा उद्योग व वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा रालीज तथा टाटा केमीकल के मैनेजिंग डायरेक्टर एन.मुकुन्दन, टोरंट पावर के मैनेजिंग डायरेक्टर जीनल मेहता, रसाना कंपनी के चेयरमेन पिरूज़ खंबाटा, टाटा पावर के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष खन्ना तथा अडानी ग्रुप के चेयरमेन गौतम अडानी से अलग—अलग बैठकों में वार्ता कर राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया।




No comments