पीएम किसान निधि योजना के सैचुरेशन कैंप गुरुवार को इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे।
बीकानेर, 10 जनवरी। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को जोड़ने आयोजित किए जा शिविरों की श्रृंखला में गुरुवार को बीकानेर पंचायत समिति के बच्छासर, डाडूंसर, खारा, जलालसर, मालासर, पलाना, लूणकरणसर पंचायत समिति के बखुसर, सुईं, मकड़ासर, बामनवाली, हदां के भेलू में, कोलायत के गिराजसर, गोविंदसर, गुड़ा, नोखा पंचायत समिति की जेगला, कक्कू, कंवलीसर, कुकणिया, कुचौर आथूणी, अणखीसर, माडिया, बज्जू के बिजेरी, जगासर, पूगल के आडूरी, सम्मेवाला, थारूसर, खाजूवाला के माधोडिग्गी, सामरदा, छतरगढ़ के कृष्णनगर, तख्तपुरा, श्री डूंगरगढ़ के इन्दपालसर सांखलान, इन्दपालसर गुसांईसर, रीड़ी, बाना, तोलियासर में शिविर आयोजित कर किसानों को लाभ दिया जाएगा।




No comments