ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध हथियार रिवॉल्वर जप्त किया जाकर आरोपी को किया गया गिरफ्तार हथियार उपलब्ध करवाने वाले एक बाल अपचारी को किया गया निरूद्ध।

झुन्झुनू।श्री देवेन्द्र कुमार बिश्नोई IPS पुलिस अधीक्षक, जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार, श्री गिरधारीलाल शर्मा RPS अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक, जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व श्री शिवरतन गोदारा RPS, वृताधिकारी वृत चिड़ावा के निकट सुपरविजन में श्री रविन्द्र कुमार उ0नि0 थानाधिकारी पुलिस थाना मण्ड्रेला द्वारा कस्बा मण्ड्रैला में मुल्जिम कैफ को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार रिवाल्वर को जप्त किया जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। दौराने अनुसंधान आरोपी को हथियार उपलब्ध करवाने वाले बाल अपचारी को निरूद्ध किया गया। 
घटना व कार्यवाही विवरण - दिनांक 14.02.2024 को दोराने गस्त जरिये मुखबीर खास से ईतला मिली कि वार्ड न 08 कस्बा मण्ड्रेला मे रामदेव मंदिर के पास गली में एक लडका खडा हुआ है जिसने सोशल मिडिया साईट पर हथियार के साथ फोटो डाली थी अगर तुरन्त कार्यवाही की जावे तो उसके पास हथियार मिल सकता है जिस पर थानाधिकारी मण्ड्रेला मय जाब्ता के रवाना होकर रामदेव मंदिर के पास गली में लडके के पास पहुचा तो वहां पर एक लडका दिखाई दिया जिसको ज्यों का त्यो खडा रहने की हिदायत कर लडके का नाम पता पुछा गया तो अपना नाम नाम कैफ पुत्र श्री आमीन जाति कसाई मुसलमान उम्र 19 साल निवासी वार्ड न.08 कस्बा मण्ड्रेला पुलिस थाना मण्ड्रेला जिला झुन्झुनू का होना बताया। जिस पर शख्स कैफ की तलाशी ली गई तो उसके पास एक रिवाल्वर मिला जिसको लाईसेंस बाबत पुछा तो नहीं होना बताया। उक्त शक्स का यह कृत्य धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की नियत का पाया जाने पर शख्स कैफ के पास मिले अवैध रिवाल्वर को कब्जा पुलिस मे लिया जाकर मुल्जिम कैफ को अन्तर्गत धारा 3/25 आर्मस एक्ट में गिरफ्तार कर अभियोग संख्या 17/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया जाकर थानाधिकारी पुलिस थाना सुल्ताना द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया। दौराने अनुसंधान मुल्जिम कैफ द्वारा अवैध रिवाल्वर बाल अपचारी से खरीदना बताया जिस पर कस्बा मण्ड्रेला से एक बाल अपचारी को fu:) किया गया। 
गठित टीम – 
1. श्री रविन्द्र कुमार उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मण्ड्रेला 
2. श्री कैलाशचन्द उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सुल्ताना  
3. श्री रतनलाल सउनि पुलिस थाना मण्ड्रेला 
4. श्री सांवरमल एचसी 2656 पुलिस थाना मण्ड्रेला
5. श्री हरेन्द्र कानि0 454 पुलिस थाना मण्ड्रेला 
6. श्री मनोज कुमार कानि0 150 पुलिस थाना मण्ड्रेला 
7. श्री कुलदीप कानि0 997 पुलिस थाना मण्ड्रेला 
8. श्री दिनेश कुमार कानि 1328 पुलिस थाना सुल्ताना
9. श्री नरेन्द्र कानि 992 पुलिस थाना सुल्ताना

No comments