नाबालिक लडकी के अपहरणकर्ता को किया गया गिरफ्तार।
झुन्झुनू। श्री देवेन्द्र कुमार बिश्नोई IPS पुलिस अधीक्षक, जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार, श्री गिरधारीलाल शर्मा RPS अति. पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व श्री राव आनन्द RPS वृताधिकारी वृत नवलगढ के सुपरविजन में श्री अमरसिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गोठडा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा पुलिस थाना गोठडा पर पंजिबद्ध अभियोग में नाबालिक लडकी के अपहरण करने के वांछित आरोपी को किया गिरफतार ।
घटना विवरण:- दिनांक 23.12.2023 को परिवादी ने थाना गोठडा पर रिपोर्ट पेश की कि सुबह जब उठे तो घर मे मेरी नाबालिग बहीन नही मिली तथा घर मे रखे पैतींस लाख रूपये व दस्तावेज व अन्य जेवरात गायब थे तथा मेरी बहिन जिस कमरे मे सोती थी उसमे तलाश किया तो एक छोटा मोबाईल मिला जिससे दो मोबाईल नंबरो पर भी बात की हुई थी जो कि उक्त लिखित नम्बर टयुर कॉलर पर सर्च किया तो किसी सुनिल कुमार गढवाल के नाम से दर्शा रहा है प्रार्थी की बहिन को सुनिल कुमार गढवाल बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया तथा साथ मे घर मे रखी 35 लाख रूपये की नगदी सोने चांदी के जेवरात व उसके दस्तावेज भी साथ मे ले गया है प्रार्थी की बहन नाबालिक है तथा उसका अपहरण करके बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जावे। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 53/2023 धारा 363,366 भादस में दर्ज कर तफतीश श्री रामवतार एचसी 2529 के जिम्मे किया गया।पुलिस कार्यवाही:- श्री अमरसिह उपनिरीक्षक थानाधिकारी थाना गोठडा के नेतृत्व मे गठित विषेष टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर वैज्ञानिक दृष्टीकोण रखते हुए गहन अनुसंधान कर वारदात मे शरीक सुनिल कुमार पुत्र श्री सुरेश कुमार गढवाल जाति जाट निवासी यालसर पुलिस थाना बलारा जिला सीकर को दिनांक 14-2-2024 को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया जाकर बाद अनुसंधान माननीय न्यायालय मे पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया है।आरोपी के गृह थाने से आपराधिक रिकार्ड लिया गया तो पूर्व मे 2022 मे भी आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर सीकर मे धारा 342,363 भादस व 84 जे जे एक्ट मे प्रकरण पजिबद्व हो जैर ट्रायल न्यायालय है। गठित टीम:-
1. श्री अमर सिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गोठडा जिला झुन्झुनू।2 .श्री रामवतार एचसी 2529 पुलिस थाना गोठडा जिला झुन्झूनूं।3 श्री अशोक कुमार कानि 719 पुलिस थाना गोठडा जिला झुन्झुनू।4. श्री मुकेश कुमार कानि 404 पुलिस थाना गोठडा जिला झुन्झुनू।
गिरफ्तार मुल्जिम:- सुनिल कुमार पुत्र श्री सुरेश कुमार गढवाल जाति जाट निवासी यालसर पुलिस थाना बलारा जिला
सीकर राज.




No comments