शिवबाड़ी के गंगेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में अंजनशलाका प्रतिष्ठा के संबंध में भक्ति 16 व जाजम 17 को।
बीकानेर, 14 मार्च। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के आचार्यश्री श्री जिन पीयूष सागर म.सा. के सान्निध्य में 30 जून को शिवबाड़ी के जीर्णोंद्धार के बाद नव निर्मित गंगेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में अंजनशलाका प्रतिष्ठा निमित 17 मार्च रविवार को रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में सुबह नौ बजे जाजम का आयोजन किया जाएगा।
श्री जिनेश्वर युवक परिषद के मंत्री मनीष नाहटा ने बताया कि जाजम बिछाने का चढ़ावा 16 मार्च को शाम भक्ति संध्या में बोला जाएगा। जो भी लाभार्थी रहेगा उनके निवास से गाजे बाजे से जाजम लाकर सुगनजी महाराज के उपासरे में स्थापित की जाएगी।नाहटा ने बताया कि जाजम में श्री आदिनाथ भगवान व महावीर स्वामी की 27 इंच प्रतिमा परिकर सहित, मूलनायकजी का संयुक्त परिकर, अंजन के लिए नौ इंची भगवान पार्श्वनाथ भगवान, गणधर गौतम स्वामी की 21 इंच प्रतिमा परिकर युक्त 11 गणधर सहित, मणिधारी दादा गुरुदेव की प्रतिमा चार दाद युक्त परिकर सहित,नाकोड़ा भैरवदेव परिकर सहित, पद्मावती माता की प्रतिमा परिकर सहित, श्री पार्श्वनाथ भगवान की पंच धातु प्रतिमा, श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रतिमा, श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ प्रतिमा परिकर सहित (सभी 11 इंची), पांच मंगल मूर्तियों के साथ नित्य आंगी, रोशनी, बहुमान, नगरी उद्घाटन, अंजन शलाका के समस्त पात्र, भगवान के मुनिमजी के विभिन्न पटट्ट, गुरु प्रवेश सामैया, गांव सांझी, मेहंदी वितरण, अन्य अंजन प्रतिष्ठा संधी चढ़ावें की बोलियां जाजम में लगेगी। संगीतकार गोविंद एण्ड पार्टी घणेराव , विधिकारक ढोढर मध्य प्रदेश के योगेश जैन होंगे। जाजम के चढ़ावे के दिन सुबह एवं शाम को साधर्मिक वात्सल्य श्री संघ की ओर से रखा गया है।
जाजम का आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्रीसंघ, श्री पार्श्वनाथ जिन मंदिर जीर्णोद्धार ट्रस्ट, शिवबाड़ी, श्री गंगेश्वर पार्श्वनाथ प्रतिष्ठा समिति, श्री जिनेश्वर युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में होगा। जाजम का प्रेरणामय मार्गदर्शन सिरोही के शासन रत्न से सम्मानित मनोज कुमार बाबूमल हरण का रहेगा।




No comments