ब्रेकिंग न्यूज़

चौ. भीमसेन की 24 वीं पुण्यतिथि मनाई गयी।

 
SURESH BISHNOI
बीकनेर, 15 मार्च। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पूर्व मंत्री चौ.भीमसेन की 24 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित भीमसेन चौधरी किसान घर में कुलपति डॉ अरूण कुमार, कुलसचिव डॉ देवाराम सैनी, वित्त नियंत्रक श्री राजेन्द्र खत्री, वीसी के ओएसडी श्री विपिन लड्डा, प्रसार निदेशक डॉ सुभाष चंद्र, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ विमला डुकवाल, आईएबीएम निदेशक डॉ आईपी सिंह समेत अन्य डीन, डायरेक्टर ने चौ भीमसेन की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया ।     

No comments