ब्रेकिंग न्यूज़

माधव महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा रंगा कालोनी स्थित अजय मेमोरियल स्कूल में बच्चो के साथ हर्षोल्लास के साथ फाग महोत्सव मनाया।

विकास रंगा 
बीकानेर।शुक्रवार को श्री माधव महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा रंगा कालोनी स्थित अजय मेमोरियल स्कूल में बच्चो के साथ हर्षोल्लास के साथ फाग महोत्सव मनाया.कार्यक्रम की शुरुआत संस्था संरक्षक रामचंद्र जी द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर फूल और गुलाल लगाकर की गई।इसके बाद बच्चो ने मनमोहक प्रस्तुति दे कर माहोल को भक्तिमय कर दिया,संस्था अध्यक्ष उमेश पुरोहित ने बताया की संस्था के द्वारा हर वर्ष बच्चो के साथ फाग उत्सव का आयोजन किया जाता है.जिसमे बच्चो को होली के त्यौहार के बारे में बताया जाता है और उनके साथ ठाकुर जी के भजन गाये जाते है। 
शाला के विपिन कुमार ने बताया कि संस्था के बच्चो ने श्री कृष्ण, राधा और सुदामा का स्वरुप धारण किया और खूब फूलों की होली खेली कार्यक्रम के बाद में सभी बच्चो को प्रसाद वितरित किया गया । 
कार्यक्रम में दीपिका,तनु,गणेश माया सिमरन गुंजन योगिता करण विकास सूर्यप्रकाश आदि उपस्थित रहे  

No comments