ब्रेकिंग न्यूज़

वायु सेवा का टोही विमान हुआ क्रैश धमाके से सहमे गए लोग |

जैसलमेर में बड़ा हादसा,वायुसेना का विमान क्रैश धमाके से सहम गए लोग जैसलमेर के एक गांव में भारतीय वायुसेना का टोही विमान हादसे का शिकार हो गया. विमान क्रैश होकर जमीन पर आ गिरा. आग की लपटों में घिरे विमान को देख लोग सहम गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वायुसेना के अधिकारी पहुंच गए।आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई. जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का टोही विमान क्रैश हो गया. हादसा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर रोजानियों की ढाणी जजिया गांव के पास हुआ है. हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के साथ वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।क्रैश होने के बाद टोही विमान में आग लग गई जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची है. विमान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है । 

आग लगने से टोही विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया. हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है. घटनास्थल पर वायुसेना के अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई. हादसे वाले इलाके को सील कर दिया गया है. हादसे की जांच की जा रही है.



No comments