शिवबाड़ी मण्डल द्वारा पार्टी विजय का जश्न ।
बीकानेर।लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की शानदार विजय और नरेंद्र मोदी के भारत के तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शिवबाड़ी मण्डल द्वारा इस जीत का जश्न मनाया गया। मंडल अध्यक्ष अभय पारीक के नेतृत्व में सादुल गंज के पंचसती सर्किल पर आयोजित इस जश्न में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे छोड़ कर ओर मिठाई खिला कर अपनी खुशियों का इजहार किया। ढोल नगाड़ों के साथ सभी कार्यकर्ता ने मोदी मोदी के नारो के साथ आकाश को गुंजायमान किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद मनोज बिश्नोई, अजय कसेरा, दिनेश महर्षि, राजेन्द्र भाटी,सजंय पारीक, दीपक मोंगा, प्रवीण घई, करुण बंसल,आदित्य व्यास, नवीन जांगिड़,राजकुमार, दिनेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




No comments