रेल सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित किया।
बीकानेर।उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल पर कार्यरत श्री सुखविंदर सिंह, टीटीआई/हिसार तथा श्री सुरेश कुमार, टीटीआई/ हिसार को वर्ष 2023-24 में रेल सेवा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बुधवार को पुरस्कृत किया गया। श्री सुखविंदर को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश चंद जेवलिया तथा श्री सुरेश कुमार को मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री उर्वशी शेखावत ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एफएस) श्री होशियार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक (पीएस) श्री राजकुमार स्वर्णकार तथा सीटीआई/हिसार श्री राजन कुमार भी उपस्थित रहे।श्री सुखविंदर सिंह ने स्क्वाड वर्किंग के दौरान वर्ष 2023-24 में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 6,705 मामले पकड़े जिनसे किराए के रूप में 9,29,925 रुपए व अतिरिक्त किराए के 16,79,130 रुपए सहित कुल 26,09,125 रुपए का राजस्व अर्जित किया।
श्री सुरेश कुमार ने स्लीपर वर्किंग के दौरान वर्ष 2023-24 में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 1,141 मामले पकड़े जिनसे किराए के रूप में 4,28,350 रुपए व अतिरिक्त किराए के 2,95,540 रुपए सहित कुल 7,23,890 रुपए का राजस्व अर्जित किया।




No comments