ब्रेकिंग न्यूज़

उत्साह के साथ किया योग दिवस के प्रोटोकॉल का सामुहिक अभ्यासनिरोगी रहने के लिए योग से करें दिन की शुरुआत - योग गुरू शर्मा।

बीकानेर। जैसे-जैसे दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे योग के प्रति आमजन की रूचि बढ़ रही है। एक ऐसा ही नजारा रविवार को गजनेर रोड़ स्थित जवाहर पार्क में देखने को मिला, जहां महर्षि पतंजलि योग संस्थान के बैनर तले योग गुरू दीपक शर्मा के निर्देशन में सैंकड़ों की तादाद में लोगों ने 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कॉमन योग प्रोटोकॉल का सामुहिक अभ्यास किया। योग गुरू शर्मा ने कहा कि वर्तमान आधुनिक जगत में यदि निरोगी रहना चाहते हैं तो योग से हमें दिन की शुरुआत करनी होगी, योग हमारी प्राचीन विरासत की विद्या है, जिसे वैश्विक स्तर पर लोगों ने परखकर अपना लिया है।
 मुख्य अतिथि फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित पुरोहित ने योग एवं व्यायाम क्रियाओं के सही क्रम में करने की बारीकियों से अवगत करवाते हुए कहा कि योग दिवस से पूर्व आमजन को ऑनलाइन ग्राफिक्स के जरिए योगाभ्यास के सही तरीके एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया जाएगा।
 योगाचार्य नन्दलाल शर्मा एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक कन्हैयालाल सुथार ने बताया कि इस बार योग दिवस की थीम ‘‘महिला सशक्तिकरण’’ के तहत योगाभ्यास के प्रोटोकॉल के तहत कमर, गर्दन और कंधों से संबंधित शिथिलीकरण के अभ्यास, खड़े, बैठकर और लेटकर किए जाने वाले आसनों के साथ कपालभाति, शीतली, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। इन्द्रचन्द जाखड़ ने योग को अपने जीवन में अपनाने की सलाह देते हुए आमजन को योग को अपनी दिनचर्या में अपनाने का संकल्प दिलवाया। प्रहलाद सिंह चैधरी ने बताया कि पार्क में चल रहे 21 दिवसीय योग शिविर के दौरान मधुमेह, मोटापा एवं ब्लड प्रेशन जैसी समस्याओं के लिए सुबह 6 से 7 बजे तक नियमित योगासन एवं प्राणायामों का अभ्यास करवाया जाता है।
 इस मौके पर प्रहलाद सिंह चौधरी, गणपतराम, इन्द्रचन्द जाखड़, मोहित राजपुरोहित, सुखाराम चौधरी, सुनील स्वामी, मोनिका लखोटिया, मदनमोहन भाटी, जयश्री विश्नोई, कुन्ती देवी, राजकुमारी शर्मा, सरिता सहारण, सुशीला चौधरी, रविप्रकाश शर्मा, विष्णु कुमावत, सीए अंकित राठी, मोनेश पंडित के साथ ही बड़ी तादाद में गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

No comments