ब्रेकिंग न्यूज़

श्री वेणीदास आचार्य वंशज आचार्य परिवारजनों का सामूहिक शिवपूजन 14 को धरणीधर मंदिर में।

बीकानेर, 9 अगस्त। (MNS) श्री वेणीदास आचार्य वंशज समस्त आचार्य परिवारजनों का सामूहिक शिवपूजन और महाप्रसाद कार्यक्रम 14 अगस्त को धरणीधर महादेव मंदिर में आयोजित किया जाएगा।ट्रस्ट अध्यक्ष नन्द कुमार आचार्य ने बताया कि इसमें श्री धरणीधर ट्रस्ट, श्री महानंद ट्रस्ट, श्री रघुनाथ ट्रस्ट, श्री ज्योतिषी आचार्य ट्रस्ट तथा श्री आचार्य पोकर पोता ट्रस्ट की भागीदारी रहेगी। पूजन सायं 4 बजे से प्रारंभ होगा। पूजन पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में शनिवार को धरणीधर मंदिर में बैठक आयोजित हुई। इसमें अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। उल्लेखनीय है कि श्री वेणीदास आचार्य के समस्त वंशजों और परिवारजनों का सामूहिक पूजन प्रतिवर्ष सावन मास में आयोजित होता है। इसका आयोजन महानंद मंदिर, धरणीधर मंदिर और रघुनाथ बगीची में आयोजित होती है। इस बार धरणीधर ट्रस्ट द्वारा इसका आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रामकिशन आचार्य, शिव शंकर आचार्य, घेवर चंद आचार्य, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, डॉ. विजय शंकर आचार्य सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों के सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा।

No comments