ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे ट्रैक के पास 2 शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी।

बीकानेर । धर्मचन्द सारस्वत । दिनांक10.08.2024 को सुबह क़रीब 8.30 बजे सूचना मिली कि जोड़बीड़ भैरुजी कच्चे मार्ग के पास रेलवे ट्रैक के पास दो युवक ट्रेन से टकराने से हुई मौत ।
सूचना मिलने पर असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, लक्ष्मण सिंह, भरत मारू, आसुराम कच्छावा, त्रिलोक सिंह, ताहिर हुसैन व ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोयेब भाई व मो जुनैद ख़ान मौक़े पर पहुँचे । संबंधित थाना पुलिस व एफ़ एस एल टीम द्वारा जाँच पश्चात उनकी निगरानी में दोनों युवक के शव को उठाकर पी बी एम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर गये वहाँ डाक्टरी मुआयना करवाकर शवों को मोर्चरी में रखवाया ।
एक युवक राजेश कुमार पुत्र विजय कुमार उम्र 26 व दूसरा युवक छगन पुत्र चन्द्र मोहन उम्र 34 क़रीब है दोनो शिवा बस्ती बीकानेर के बताये है ।

No comments