ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित रेखा पंडित बनी अध्यक्ष दीपक चतुर्वेदी बने मंत्री ।

बीकानेर 5 अगस्त 2024 भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा बीकानेर के 20वें अधिवेशन में राजस्थान प्रदेश के कोषाध्यक्ष तथा बीकानेर के पर्यवेक्षक मुकेश सोलंकी द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई यह जानकारी देते हुए नवनिर्वाचित मंत्री दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यकारिणी में श्रीमती रेखा पंडित को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया वहीं शिवदत्त गौड़ को कार्यकारी अध्यक्ष तथा अनूप प्रजापत ,चंद्रकांत धारू, राय विशाल, सुशील सेवग एवं  शशि पारीक को उपाध्यक्ष व दीपक चतुर्वेदी जिला मंत्री परमजीत कौर , अनचा गहलोत, सुशील बिश्नोई, भागीरथ सिंह राजपुरोहित ,भवानी शंकर व्यास शहर जिला मंत्री बनाए गए देवेश सोनी कोषाध्यक्ष राजेंद्र मीणा सह कोषाध्यक्ष, विजय सिंह राजपुरोहित संगठन मंत्री के रूप में तथा सह संगठन मंत्री के रूप में राजेंद्र सेवग व श्री ओम रामावत को कार्यालय मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया इसके अलावा पांच कार्य समिति सदस्य बनाए गए। इस अवसर पर प्रदेश का समिति सदस्य गौरीशंकर व्यास ने तथा हनुमान जी राव ने सभी नवनिर्वाचित कार्य समिति सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए नए काम की शुरुआत करने तथा भारतीय मजदूर संघ का काम आगे बढ़ाने की सीख देते हुए कहा कि बीकानेर में प्रवासी मजदूरों की तरफ विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए यह कार्यकारिणी से अपेक्षा करते हैं कि आप प्रवासी मजदूरों की तरफ अपना काम बढ़ाएंगे साथ ही कोलायत क्षेत्र में खान खनिज विभाग में भी अपना काम बढ़ाएंगे।

No comments