ब्रेकिंग न्यूज़

सफाई कर्मचारियों की मांगे पूरी होने पर रैली निकाली और मनाई खुशियां।

बीकानेर। भर्ती प्रक्रिया रद्द करने तथा भर्ती में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देने सहित अनेक मांगों को लेकर पिछले 13 दिनों से आन्दोलन कर रहे सफाईकर्मियों की स्वास्यत शासन मंत्री के साथ हुई समझौता वार्ता के बाद बीकानेर में सफाईकर्मियों ने अपना आन्दोलन समाप्त कर मंगलवार से कामकाज संभालने की घोषणा की। अपनी इस विजय के उपलक्ष में अम्बेडकर सर्किल से वाल्मिकी समाज के लोगों ने विजय जुलूस निकाला। विजय जूलूस तुलसी सर्किल,कचहरी परिसर होते हुए निगम कार्यालय पहुंचा। जहां आयुक्त को सीएम के नाम आभार पत्र सौंपा। इस मौके पर सफाई कर्मचारी नेता ओमप्रकाश ने कहा कि यह समाज की एकता का ही परिणाम रहा कि सरकार को उनकी मांगों के सामने झुकना पड़ा। अब सफाईकर्मी कल से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए शहर को स्वच्छ बनाने में दिन रात एक कर देंगे। इस मौके पर आन्दोलन की अगुवाई करने वालों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

No comments