ब्रेकिंग न्यूज़

अपना घर वृद्ध आश्रम में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह।

बीकानेर 16 अगस्त । (MNS) पंजाबी खत्री (क्षत्रिय) सभा ने श्री वृन्दावन एन्क्लेव स्थित अपना घर वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। 
पंजाबी क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष गजेन्द्र सरीन के नेतृत्व में उपाध्यक्ष दिनेश भंडुला ध्वजारोहण में शामिल हुए। उन्होंने अपने विचार रखे और देश भक्ति का गीत प्रस्तुत किया।
 इस अवसर पर अशोक मूंधड़ा, गजेन्द्र सरीन, ज्ञान सिंह, डॉ गजेन्द्र वर्मा, भागीरथ खीचड़, गजेन्द्र सिंह, सीमा बोथरा, हरि प्रकाश खत्री आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर पंजाबी क्षत्रिय सभा की ओर से अशोक साहनी, राजेश कंवर, मुकेश आनंद, अरुण चम, अनुराग भंडारी, सवीकांत लडोइया, भारत भूषण बेदी उपस्थित रहे।

No comments