ब्रेकिंग न्यूज़

सेरूणा पंचायत क्षेत्र में तीन कच्चे मकानों की दीवारें गिरी, बारिश बनी आफत।

बीकानेर । धर्मचन्द सारस्वत ।रिपोर्ट देने वाले मनोज जी सारस्वत देराजसर सहित आसपास के गांवों में हो रही लगातार बारिश अब आमजन के लिए आफत साबित होने लगी है। अधिक बारिश कच्चे व पुराने मकानों के लिए खतरे वाली सिद्ध हो रही है। सूडसर उपतहसील क्षेत्र के गांवों में गुरुवार से लेकर शुक्रवार सुबह तक झमाझम बारिश होने से निचले रहवासी इलाकों में पानी भर गया और हर गांव की चौपाल व गलियां दरिया के रूप में तब्दील हो गई है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है और चौपालों व गलियों में बारिश का पानी जमा होने से वाहन चालकों दुविधा हो रही है। इधर ,सेरूणा पंचायत क्षेत्र में रामकिशन पुत्र भोजाराम नायक, दुर्गाराम पुत्र पूर्णाराम नायक, बादरसिंह पुत्र मालूसिंह राजपूत के कच्चे मकानों की दीवारें गिर गई है। गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। सेरूणा सरपंच मंजू देवी कंवर ने अतिवृष्टि से कच्चे मकानों को हो रहे नुकसान के बाद गरीब परिवारों की मदद की मांग प्रशासन व सरकार से की है। सरपंच ने बताया कि प्रशासन ऐसे परिवारों की मदद तत्परता से करें।

No comments