ग्राम पंचायत चानी मे सरपंच सहित ग्रामीणों ने किया पौधरोपण।
राकेश कुमार पंवार । गजनेर । बुधवार को ग्राम पंचायतचानी मे हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण कर गांव में विभिन्न जगहों पर 700 पौधे लगाए। ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल की भी जिम्मेवारी ली। अध्यक्षता गांव की सरपंच मोहनी देवी और प्रतिनिधि किशनाराम ने की। पंचायत द्वारा गांव के स्कूल, ग्राम सचिवालय, आंगनवाड़ी व अन्य जगहों पर पौधारोपण किया।सरपंच ने कहा कि पर्यावरण के लिए पौधारोपण जरूरी है। जिन पौधों को लगाया गया है, ग्रामीण उनकी देखभाल करेंगे। इस मौके पर सरपंच मोहनी देवी,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टॉफ क़ृषि पर्यवेक्षक रवीना, पशु डॉक्टर देवकिशन,कनिष्ठ लिपिक त्रिलोक चंद,आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता कांता शर्मा, आशा सहयोगनी,पूनम शर्मा, और द्रोपती, ग्रामीण , कोजुराम , दुलाराम,कन्हैया लाल,मनीष उपाध्याय, मुकेश, जीवराज, रमेश,मौजूद थे।




No comments