एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत राजस्थान फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक श्री एम एल गर्ग ने बीकानेर कैंपस में किया वृक्षारोपण।
बीकानेर 07 अगस्त, 2024 lराजस्थान फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक श्री एम एल गर्ग बीकानेर जिले की भारत – पाक सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने तीन दिवसीय दौरे पर बीकानेर आए।दौरे के दूसरे दिन बीएसएफ कैंपस बीकानेर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान और राजस्थान प्रदेश को हरा भरा बनाए रखने की मुहिम के तहत विभिन्न प्रजातियों का वृक्षारोपण किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय मुख्यालय बीएसएफ बीकानेर के कार्यवाहक डी आई जी श्री सुब्रतो रॉय, अधिकारीगण ,अधीनस्थ अधिकारीगण और जवानों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान श्री एम एल गर्ग ने बताया कि प्रकृति और वातावरण को हरा भरा बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है । इसलिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आगे सभी सार्वजनिक पार्क, विद्यालय और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया जाएगा।




No comments