खारड़ा से झोरड़ा पैदल संघ की रवानी
खारड़ा ।दामोदर सारस्वत । मखमल बेळू रेत,रमै नित राम जठै।मुरधर म्हारो देश,झोरडो़ गांव जठै॥हरिराम बाबा धाम झोरड़ा के लिए खारड़ा से पैदल यात्री संघ की रवानगी कल दोपहर दो बजे होगी।संघ संचालक नेमीचंद सारस्वत और ओंकारमल गोदारा ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खारड़ा से झोरड़ा के लिए पैदल यात्री संघ बड़ी ही धूम धाम से रवाना होगा। लगभग 150 यात्रियों का यह संघ चतुर्थी को झोरड़ा पहुंच कर धोक लगायेगा।बता दे की झोरड़ा के बाद खारड़ा में बाबा हरिराम जी की बड़ी मान्यता है। गांव के बुजुर्ग रामपाल महाराज ने बताया की इस गांव में हरिराम बाबा की बड़ी कृपा रही हैं। इस गांव में आज तक किसी भी व्यक्ति की सर्प दंश से मृत्यु नही हुई है।संघ संचालन सावरमल सारस्वत ने बताया की संघ में बड़े ,बुजुर्ग ,युवा ,माता ,बहने सभी जा कर बाबा के मंदिर में धोक लगाते हैं।
उन्होंने बताया की संघ में सुबह नाश्ता ,दोपहर और रात्रि में भोजन से लेकर यात्रियों के लिए हर तरह की सुविधा रहेगी
गांव के बाहर रहने वाले युवा और कभी गांव आए न आए पर भादवे के महीने में गांव जरूर आते हैं। मंदिर पुजारी श्रवनदास स्वामी ने बताया की बाबा के मन्दिर पर चतुर्थी की शाम को जागरण का आयोजन रखा गया है और पंचमी को मंदिर पर मैला लगेगा।




No comments