ब्रेकिंग न्यूज़

सोमवती अमावस्या के अगले दिन जमकर बरसी घटाएं,चारों तरफ पसरा पानी ही पानी, बारानी फसलों को होगा फायदा, किसान हुए खुश।

बीकानेर । धर्मचन्द सारस्वत । भाद्रपद माह के दूसरे पखवाड़े के पहले दिन मंगलवार को देराजसर सहित आसपास के गांवों में आसमान में छाई काली घटाएं जमकर बरसी और चारों तरफ पानी ही पानी पसरा नजर आया। इसके चलते गांवों की चौपालों एवं गलियों ने दरिया का रूप धारण कर लिया। देराजसर गांव में राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय उप पशु चिकित्सालय, सहकारी समिति भवन, ग्राम पंचायत भवन सहित यहां रह रहे एक दर्जन घरों में पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा हुई। क्षेत्र के टेऊ, सूडसर, दुलचासर, गोपालसर, सेरूणा, पूनरासर, बींझासर, मणकरासर, समंदसर, सावंतसर, लिखमीसर समेत कई गांवों में बारिश से बारानी फसलों को फायदा होगा। इससे किसान प्रफुल्लित नजर आए। खबर लिखे जाने तक आसमान में बादल छाए हुए थे और रिमझिम बारिश का दौर जारी था।

No comments