ब्रेकिंग न्यूज़

एसडीएम जिला अस्पताल के ओपीडी समय में होगा बदलाव।


बीकानेर, 30 सितंबर। राजकीय एसडीएम अस्पताल में आउटडोर में मरीजों को देखने के समय में 1 अक्टूबर से बदलाव होगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि मंगलवार से जिला अस्पताल में ओपीडी समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। अस्पताल में जांचों हेतु सैंपल लेने, एक्सरे एवं अन्य जांचों का समय सुबह 9 बजे से रहेगा। डॉ हर्ष ने बताया कि प्रधानाचार्य सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के निर्देशों की पालना मे जिला अस्पताल में ओपीडी समय में परिवर्तन किया गया है। रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश वाले दिनों में ओपीडी समय सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक यथावत रहेगा।

No comments