सत्संग भवन में 616 वा लंगर लगाया गया। लंगर में मिठा दूध व पुलाव के प्रसाद का वितरण किया गया।
श्रीगंगानगर।श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा रविवार को सत्संग भवन में 616 वा लंगर लगाया गया। लंगर में मिठा दूध व पुलाव के प्रसाद का वितरण किया गया। समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, हुकुम देवी, संगठन मंत्री सतपाल कोर, अनुज मल्होत्रा, पंडित नरेश शर्मा, आशा रानी, सुभाष छाबड़ा,
राजेश अंगी, एम डी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, नवनीत मलोट, साहिल, देवेंद्र, संजू, जगतार सिंह, सिद्धू, पूनम, कमल जीत भुल्लर कमलसिंह विडंग सुखा सिंह, महेंद्र भटेजा व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन मन से सेवा दी।श्री गुरु अर्जुन दास द्वारा ईमानदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि"ईमानदारी से परमेश्वर के साथ करीबी पहचान बनती है। ईमानदारी से स्वयं के बारे में बेहतर समझ मिलती है।
ईमानदारी से दूसरों के साथ बेहतर समुदाय की भावना बनती है। ईमानदारी से परमेश्वर के चरित्र में निहित होने में मदद मिलती है। ईमानदारी से परमेश्वर के साथ सच्चे रहने में मदद मिलती है।
ईमानदारी से परमेश्वर की तरफ़ बढ़ने की वह भगति मार्ग पर चलने की ईश्वर परमात्मा सतगुरुदेव से मिलने की आज़ादी में मदद मिलती है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा ईमानदार रहना चाहिए और सत्कर्म करते हुए परमेश्वर की तरफ बढ़ना चाहिए।"




No comments