ब्रेकिंग न्यूज़

रक्तदान षिविर में 70 युवाओं द्वारा रक्तदान।

बीकानेर।राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, स्थानीय संघ, बीकानेर के तत्वावधान में आज दिनांक 29 नवम्बर,2024 को स्थानीय संघ के सभागार में स्वर्गीय सुभाष चन्द्र, स्वर्गीय कैलाष कुमार एवं स्वर्गीय डूंगरमल सुथार की 11वीं पुण्यतिथी एवं स्वर्गीय बृजमोहन पुरोहित की चतुर्थ स्मृति में ग्याहरवां विषाल रक्तदान षिविर का आयोजन किया गया। 
रक्तदान षिविर का शुभारम्भ डाॅ0 विमला डूकवाल-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री राजेष चूरा-प्रधान, श्री केषरी चन्द सुथार-उप प्रधान, श्री पी0के0मित्तल-चैयरमेन भारत स्काउट गाइड, श्री निखिल माथुर-एच.डी.एफ.सी. बैंक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। 
रक्तदान षिविर में श्री अरविन्द कुमार भटट्, उपमहाप्रबन्धक, एसबीआई, बीकानेर ने दिवंगत पुण्य आत्मओं को श्रंृद्वाजली अर्पित कर रक्तदाताओ का हौसला अफजाई कर शुभकामनाएं। 
राजस्थान पषुचिकित्सा एवं विज्ञान विष्वविद्यालय, बीकानेर के निदेषक श्री हेमन्त दाधीच के नेतृत्व में महाविद्यालय के युवा छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ कर रक्तदान किया, श्री के0के0 खत्री-व्याख्याता के नेतृत्व में जैन स्नातकोतर महाविद्यालय के रोवर्स, एन.सी.सी. के केडेट्स, एस.बी.आई. के कार्मिक, स्काउट गाइड के रोवर्स-रेंजर्स, स्काउटर-गाइडर, समाज, परिवार के युवाओं, युवतियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।राजकीय पी0बी0एम0 हाॅस्पीटल के रक्तकोष (ब्लड बैंक) विभाग की टीम ने डाॅं0 कुलदीप मेहरा के निर्देषन में कुल रक्त संग्रहित किया।
इस रक्तदान षिविर में श्रीदेवानन्द पुरोहित, श्री विजय शंकर आचार्य, श्री रामजस लिखाला, श्री जसवंत सिंह राजपुरोहित, श्री घनष्याम व्यास, श्री मांगीलाल सुथार, श्री रवि कुमार चाहर, श्री भालाराम, श्री गोविन्द सुथार, श्री घनष्याम स्वामी ने रक्तदान षिविर की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

No comments