भाजपा रानी बाजार मंडल की संगठन पर्व कार्यशाला बैठक आयोजित।
बीकानेर भाजपा रानी बाजार मंडल की संगठन पर्व कार्यशाला बैठक राम लक्ष्मण भवन में मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संगठन पर्व प्रभारी दाऊलाल हर्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान अब अंतिम चरण में है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को पूरा करें इसके बाद संगठन पर्व का कार्य शुरू होगा, जिसमें बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर एक सक्रिय सदस्य बनाने और मंडल स्तर पर 500 महिलाओं को सदस्य बनाने की बात कही भाजपा जिला मंत्री मनीष सोनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से सहमति बनाकर संगठन पर्व में उदाहरण पेश करने तथा भाजपा की रीति-नीति तथा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
पूर्व जिला मंत्री अरुण जैन ने मंडल कार्यकर्ताओं को कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक तरीके से दायित्व दिए जाते हैं। आज की बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, मूलचंद नायक, कुणाल लिखा, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सोलंकी, बाबूलाल उपाध्याय, पार्षद जमन लाल गजरा, पुनीत शर्मा, गजेंद्र सिंह भाटी, प्रदीप महर्षि, अरुण सोलंकी, भगवती प्रसाद गौड़, सुरेश छिपा, मुकेश बन, जय भाटिया, सुरेश गिरी, घनश्याम शर्मा, सुरेश शर्मा, संतोष शर्मा, प्रीती महेश्वरी, सरस्वती बिश्नोई, पवन चांडक, दिनेश भटनागर, किशन जोशी, अशोक शर्मा, सोमेश शर्मा, सुभद्रा पांडे गोपाल चौधरी, अनिल हर्ष, दिनेश पांडे, भूषण जैन, विजय कुमार शर्मा, जसवंत सिंह सोलंकी, हिमांशु शर्मा, सुरेश साध, राजकुमार भाटिया, दिनेश भटनागर, पवन सुथार, शिवरतन आचार्य, अशोक रामावत, निशांत भटनागर, जुगल साद, सुभाष बिश्नोई, गोपाल मारू उपस्थित रहे।




No comments