आंगनबाड़ी वार्ड नं. 18(पुराना) में पार्षद एवं विभागीय अधिकारी द्वारा बच्चों को दुग्ध पिलाकर उद्दघाटन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़।मुख्यमंत्री अमृत आहार(आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना) के तहत शनिवार को कस्बे के आंगनबाड़ी वार्ड नं. 18(पुराना) में पार्षद एवं विभागीय अधिकारी द्वारा बच्चों को दुग्ध पिलाकर उद्दघाटन किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू स्वामी ने बताया कि इस योजना के अनुसार 3 से 6 वर्ष के बालक/बालिकाओं को सप्ताह में तीन दिन दुग्ध पिलाया जायेगा।
शनिवार को उपखण्ड स्तर पर इस योजना का उद्दघाटन पार्षद रामसिंह जागीरदार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक श्रीमती सरिता सिहाग ने आंगनबाड़ी संख्या 18 में किया।
इस अवसर पर पार्षद रामसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अमृत योजना में शुरू किये जा रहे दुग्ध वितरण योजना का सभी वार्डवासियों लाभ लेना चाहिए।क्योंकि दूध नन्हे बालक-बालिका के लिए पौष्टिक आहार है।
इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित सभी बालकों का माला पहना कर स्वागत किया गया एवं दूध पिलाया गया।इस दौरान आशा सहयोगिनी श्रीमती परमेश्वरी देवी एवं सहायिका पूजा देवी भी उपस्थित रही।
