खेल जीवन को दिशा प्रदान करते हैं मगन सिंह राजवी आरएसवी में स्पोर्ट्स मीट 2024 संपन्न।
*शानदार रहा विद्यार्थियों का प्रदर्शन*
विद्यालय के प्राइमरी और मिडिल विंग के लगभग 700 विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्साह से प्रदर्शन करते हुए बडी वॉक, 3 लेग रेस, ऑब्सटिकल रेस, ब्लाइंडफोल्ड, स्किपिंग, सेक रेस, 100 मी, 200 मी, टैग वार, बटरफ्लाई, कलेक्ट बाल, वेजिटेबल, डॉट जंप, केरट-रैबिट, स्टार कलेक्टिंग, ऑरेंज रेस, फ्लैग फिक्सिंग आदि रेस में भाग लिया तथा पदक जीते।
*स्वागत एवं पुरस्कार वितरण*
अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर सीईओ आदित्य स्वामी, डायरेक्टर अंबिका गौतम, एडमिनिस्ट्रेटर नोशिदा परवीन ने किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए। 300 से अधिक विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। सुभाष हाउस को विजेता रहने पर चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई।अभिभावकों के उत्साह को देखते हुए माता और पिता की भी अलग-अलग रेस का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। खेल प्रभारी विनय कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में रविंद्र पवार, जितेंद्र सिंह, रेखा रोहित भाटी, राहुल भोजक ने समस्त प्रतियोगिताओं का संचालन किया। कार्यक्रम संयोजक ऋतु शर्मा के निर्देशन में अंजुम भाटी, जतिन मल्होत्रा, अंजू तिवारी, निशा शर्मा, सुषमा उत्तम, जसदेव सिंह, सोमेश जावा, गोकुल ब्यास तथा अन्य अध्यापिकाओं की टीम ने सफल संचालन में अपना योगदान प्रदान किया।अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों के प्रति समर्पण भाव से खेलने तथा अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। खेल विद्यार्थी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाते हैं तथा जीवन को दिशा प्रदान करते हैं।




No comments