ब्रेकिंग न्यूज़

लंगर में ड्राई फ्रूट युक्त दूध व हलवा चूरमा के प्रसाद का रुद्र हनुमान जी भोग लगाकर वितरण किया गया।

श्रीगंगानगर।श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा रविवार को सत्संग भवन में 618 वा लंगर लगाया गया। लंगर में ड्राई फ्रूट युक्त दूध व हलवा चूरमा के प्रसाद का रुद्र हनुमान जी भोग लगाकर वितरण किया गया। समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, हुकुम देवी, संगठन मंत्री सतपाल कोर, अनुज मल्होत्रा, पंडित नरेश शर्मा, आशा रानी, सुभाष छाबड़ा, राजेश अंगी, एम डी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, सविता राव प्रिंस नवनीत मलोट, साहिल, देवेंद्र, संजू, जगतार सिंह, सिद्धू, पूनम, कमल जीत भुल्लर कमलसिंह विडंग सुखा सिंह, महेंद्र भटेजा व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन मन से सेवा दी।
श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा मार्गशीर्ष माह की महिमा बताई गई और कहा गया कि "मार्गशीर्ष माह भगवान श्रीकृष्ण और मां लक्ष्मी की उपासना करने के लिए शुभ माना जाता है। इस माह में स्नान, पूजा जप-तप और दान करने का विधान है। इस माह के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में रहता है। इसी वजह से इस माह को मार्गशीर्ष के नाम से जाना जाता है।
इस माह में कृष्ण में पक्ष में उत्पन्ना एकादशी और शुक्ल पक्ष में मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जाता है। इन दोनों एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी व्रत करने से जातक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार, मोक्षदा एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता सुनाई थी। इसी वजह से इस तिथि पर गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा मार्गशीर्ष माह में शंख की पूजा-अर्चना करने का विधान है। माना जाता है कि उपासना करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और शंख के पानी का छिड़काव करने से नकारात्मक शक्ति दूर होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। 

No comments