बीकानेर: तराना संगीत कला केंद्र का टाऊन हॉल में शानदार रंगारंग कार्यक्रम संपन्न.
बीकानेरlरविवार को आयोजित रंगारंग गीत-संगीत कार्यक्रम जिहाल-ए-मिस्कीं " का शानदार आयोजन टाउन हॉल में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के आयोजक राजेश सांखला ने बताया कि तराना संगीत कला केंद्र का टाऊन हॉल में यह प्रथम कार्यक्रम था। जिसमें बीकानेर के जाने माने गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। विशिष्ट अतिथि एन. डी. रंगा ने इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए तराना संगीत कला केंद्र के अध्यक्ष व आयोजक राजेश सांखला को धन्यवाद देते हुए कहां की तराना संगीत कला केंद्र का यह कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा है। इतने सुरीले और मजेदार गीत और नये-पुराने गीतों का मिश्रण बहुत ही शानदार था। मुख्य अतिथि श्रीमती डॉ. शशि बेसरवारिया ने संगीत से उन्हें जोड़ने के लिए धन्यवाद दिया और प्रथम प्रयास को शानदार और सफल बताते हुए उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर पत्रकार सैयद अख्तर अली, पत्रकार भवानी शंकर आचार्य, एंकर पार्वती सांखला, लखन चांवरिया, इन्जी. राजेश सांखला, राजेंद्र कुमार वर्मा, शैलेंद्र चौहान, कैलाश खरखोदिया, डॉ. सुरेंद्रनाथ, रवि चौहान, श्रीमती लाजवंती, श्रीमती दमयंती, श्रीमती गोपिका सोनी, राधेश्याम ओझा, श्याम सुंदर सांखला, विमल किराडू, मास्टर देवांशु, एम.आर. कुकरेजा, संजय बिनावरा, श्रीमती निहारिका गर्ग, श्रीमती सीमा सिंह, प्रकाश करनाणी, संजीव कुमार एरन, मदन गोपाल खत्री, पवन बारिया आदि संगीत प्रेमी और गायक कलाकार उपस्थित थे। अंत में राजेश सांखला आयोजक ने सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया ।




No comments