ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव सम्पन्न, जल्दी होगी मंडल अध्यक्षों की घोषणा।

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर पूर्व व पश्चिम विधान सभा मंडल अध्यक्ष चुनाव आज संभाग मुख्यालय में सम्पन्न हुए शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में आज राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष व बीकानेर संगठन चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह लखावत की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष के चुनाव हुए जिसमें जिला पदाधिकारियों, प्रमुख कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्षों द्वारा मतपत्र के माध्यम से वोट डाले गए

चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज बीकानेर शहर की पूर्व व पश्चिम विधानसभा के दस मंडलों के चुनाव आज निष्पक्ष और गोपनीयता से करवाए गए है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने खूब जोश से भाग लिया और इस चुनाव को एक उत्सव की तरह अपने मताधिकार का प्रयोग किया सभी ने पूरी गोपनीयता के साथ अपना नाम मतपत्र में लिखकर निर्वाचन अधिकारी को जमा करवा दिए है

सभी मंडलों के नाम सील बंद लिफाफे में डालकर प्रदेश नेतृत्व को सौंप दिए जायेगे उसके बाद वोटिंग के आधार पर मंडलों को नए मंडल अध्यक्ष मिल जायेगे ये भारतीय जनता पार्टी के संगठन की खूबसूरती है जहां सभी चुनाव निष्पक्षता से किए जाते है।

No comments