एसकेआरएयू: आईएबीएम में एल्यूमिनी मीट अभिनंदन-2.0'' का आयोजन ।
बीकानेर, 12 जनवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान (आईएबीएम) में पूर्व छात्र मिलन कार्यक्रम एल्यूमिनी मीट 25 ''अभिनंदन-2.0'' का आयोजन किया गया। पूर्व छात्र मिलन की शुरूआत एक उद्घाटन समारोह के साथ हुई। जिसके मुख्य अतिथि कुलपति डॉ अरुण कुमार थे। विशिष्ट अतिथि प्रथम बैच के पूर्व छात्र श्री निखिल यादव और श्री हरीश शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएबीएम निदेशक डॉ विजय प्रकाश ने की। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ पी.के.यादव, कुलपति के ओएसडी डॉ योगेश शर्मा, भू सदृश्यता एवं राजस्व अर्जन निदेशक डॉ दाताराम, छात्र कल्याण निदेशक डॉ निर्मल सिंह दहिया, आईएबीएम की सहायक आचार्य डॉ अदिति माथुर, डॉ अमिता शर्मा, श्री विवेक व्यास समेत बड़ी संख्या में पूर्व विद्यार्थी, वर्तमान विद्यार्थी, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ शामिल हुए।कुलपति डॉ अरुण कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान (आईएबीएम) में अलग अलग राज्यों से विद्यार्थी आते हैं। लेकिन सब एक दूसरे को इतना सहयोग करते हैं कि सब एक दिखाई पड़ते हैं। एक नई उमंग, नया उत्साह हमेशा यहां नजर आता है। उन्होने कहा कि आईएबीएम में इंप्रूवमेंट को लेकर पूर्व विद्यार्थी जो भी सुझाव देंगे,उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में स्वागत भाषण देते हुए आईएबीएम निदेशक डॉ विजय प्रकाश ने आईएबीएम की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि आईएबीएम की शुरुआत से लेकर पिछले 25 सालों में सभी विद्यार्थियों का सौ फीसदी कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। जो संस्थान के लिए अपने आप में बड़ी उपलब्धि है और गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों से संस्थान को और ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।पूर्व विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से हम सभी को नई ऊर्जा और उल्लास मिलता है।कार्यक्रम में प्रथम वर्ष विद्यार्थी श्री दिव्यांक दर्शी ने किशोर कुमार के गीत की शानदार प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों का एक रोचक वीडियो भी दिखाया गया। एल्यूमिनी मीट रिलेशन सेल के संस्थापक सहायक आचार्य श्री विवेक व्यास ने एल्यूमिनी रिलेशन की भावनाओं को सभी से साझा किया। सहायक आचार्य डॉ अदिति माथुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन द्वितीय वर्ष विद्यार्थी सुश्री लीबा अशरफ और श्री रोहित शर्मा ने किया।

.jpg)






No comments