हर्ष बुरा ने स्टेट एनएसएस अवार्ड जीतकर रचा इतिहास स्टेट एनएसएस अवार्ड से सम्मानित हुए हर्ष बुरा अवार्डी हर्ष बुरा ने किया नाम रोशन।
इन्द्रदनुष ।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र हर्ष बुरा और पूर्व छात्र जाट कॉलेज कैथल ने स्टेट एनएसएस अवार्ड को जीतकर विश्वविद्यालय और कॉलेज के इतिहास को स्वर्णिम और गोरवमयी बना दिया है । इस पुरस्कार की घोषणा दिनाक 09 जनवरी को 2025 को उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा की गई । यह पुरस्कार हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय नायब सिंह सैनी द्वारा आज 12 जनवरी को इन्द्रदनुष ऑडिटोरियम पंचकूला समारोह में दिया गया । यह पुरस्कार हर्ष बुरा द्वारा एनएसएस में किए गए उलेखनीय कार्यों और योगदान के मध्येनज़र दिया जा रहा है । हर्ष बुरा ने कैथल जिले और हरियाणा प्रदेश को एनएसएस के क्षेत्र में एक अलग स्थान और पहचान दिलाई है ।पूरे प्रदेश में 20 स्टेट एनएसएस अवार्ड की घोषणा हुई है जिसमे 10 स्वयंसेवक और 10 स्वयंसेविकाओ को सम्मानित किया जाएगा । जिसमे हर्ष बुरा को 21 हजार रुपये, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार एनएसएस स्वयंसेवकों को उनके स्वैच्छिक सेवा योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है । हर्ष बुरा द्वारा पर्यावरण , स्वास्थ्य एव शिक्षा के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से किया गया सामाजिक कार्य अत्यंत प्रशंसनीय तथा युवाओं के लिए प्रेरणादायी है ।
प्रधानमंत्री योजना, उज्वल योजना, जन धन योजना, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, वृक्षरोपण , स्वच्छ भारत आदि जैसी योजनाएं में मेहनत से कार्य किया । कोरोना काम जैसी महामारी में ग़रीब और वंचित विद्यार्थीयों एव बच्चों की आर्थिक और शैक्षणिक मदद की । पर्यावरण में वृक्ष लगाकर अपने पर्यावरण बोध का परिचय दिया । अंत में हर्ष बुरा में अपने परिवार और गुरुजनों का आभार जताते हुए ख़ुशी ज़ाहिर की ।

.jpg)

No comments