ब्रेकिंग न्यूज़

एक अप्रैल 2025 को परिपक्व हो रही राज्य बीमा पॉलिसी का किया जाएगा भुगतान।

बीकानेर, 10 फरवरी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य सेवानिवृत्त होने वाले राजकीय कर्मचारियों की 1 अप्रैल 2025 को परिपक्व हो रही राज्य बीमा पॉलिसी का भुगतान किया जाएगा।राज्य बीमा एवं प्रावधायी विभाग के संयुक्त निदेशक महीपाल मोटसरा ने बताया कि ऐसे बीमेदार जिन्होंने अभी तक परिपक्व दवा ऑनलाइन प्रस्तुत नहीं किया है। वे सभी अविलम्ब एसआईपीएफ पोर्टल 3.0 पर अपनी एस.एस.ओ. से ऑनलाइन दावा सबमिट करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि बीमेदारों की राज्य बीमा कटौती आईएफएमएस 3.0 परस्वत: ही बंद हो चुका हैं। आगामी माह के वेतन में कोई दिक्कत ना हो इसलिए बीमेदार अविलंब ऑनलाइन आवेदन करते हुए आवश्यक दस्तावेज (बीमा रिकॉर्ड बुक, पॉलिसी बॉण्ड एवं पदस्थापन का विवरण) तत्काल रुप से अपलोड करवाएं।

संयुक्त निदेशक ने बताया कि बीमेदार के बैंक खाते में बीमा परिपक्वता स्वत्व की राशि जमा करने की कार्यवाही राज्य बीमा प्रावधान निधि विभाग द्वारा की जाएगी। इसलिए बीमेदार बैंक डिटेल्स पे-मैनेजर, आईएफएस 3.0 के अनुसार सही हो जांच लेवें, ताकि दावे की राशि सही खाते में जमा हो। उन्होंने बताया कि दावा ऑनलाईन सबमिट करने में आ रही किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए दुरभाष से कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।





No comments