ब्रेकिंग न्यूज़

श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन दास जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से बनाया।

श्री गंगानगर, 9 अप्रैल। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन दास जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ बनाया गया। इस अवसर पर आध्यात्मिक एवं सामाजिक सरोकार के कार्य किए गए।सुबह 1.15 घंटे राम नाम का जाप व सत्संग किया गया व सभी श्री रुद्र हनुमान सेवा समिति सदस्य ने मिलकर केक कटवाया गया। लंगर अध्यक्ष हुक्मी देवी ,चदीगढ़ से आशा मिढ्ढा, अनुज मल्होत्रा अन्य सदस्य मौजूद रहे। श्री रूद्र हनुमान जी व मां अन्नपूर्णा को रसगुल्ला, मोदक,हेल्थ ड्रिंक,समोसा का भोग लगाकर संगत में बांटा गया। सभी शिष्यों द्वारा श्री गुरु अर्जुन दास जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं व बधाइयां दी गई। श्री गुरू अर्जुन दास जी द्वारा जन्मदिन के अवसर पर दो पौधे जीवन के लिये अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा संगत का आभार प्रकट किया व उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। गौरतलब है कि श्री गुरु अर्जुन दास जी पिछले 25 सालों से आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। शाखा बिकानेर में भी लगातार तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रम जारी रहे । राम नाम जाप, निसाहे को भोजन  ,पीबीएम व रेन बसेरे में चाय बिस्कुट, फल वितरित कर मनाया गया। परयावरण मंत्री अवषेक गुप्ता, शास्त्री प्रचारक मंत्री ऊशा गुप्ता , वेभव ,डिपी , मयंक सहयोगी रहे ।

No comments