ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ(शेखावत) की उपशाखा श्री कोलायत की नवकार्यकारिणी में ताराप्रकाश मोयल अध्यक्ष,विशाल पँवार मंत्री एंव देवदत्त अहीर कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

बीकानेर।10.05.25 को जवाहर पार्क जैसलमेर रोड़,बीकानेर में वरिष्ठ साथी दीवान सिंह जाट की अध्यक्षता में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की उपशाखा श्री कोलायत का वार्षिक अधिवेशन एंव नवकार्यकारिणी का गठन पर्यवेक्षक श्याम देवड़ा( जिला उपाध्यक्ष) एंव चुनाव अधिकारी वरिष्ठ साथी रूपसिंह चौहान की देखरेख में लोकतांत्रिक और पूर्णतया पारदर्शी तरीके से समस्त उपस्थित साथियों की सर्वसम्मति से किया गया।उक्त कार्यक्रम की विधिवत रूप से शुरुआत करते हुए सदन में उपस्थित समस्त साथियों द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में मृत निर्दोष देशवासियों के सम्मान में श्रद्धानवत दो मिनट का मौन रखा गया। प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित ने संगठन की रीति नीति और कार्यशैली के सम्बंध में सदन के सामने अपने विचार व्यक्त करते हुए समस्त क्रांतिकारी साथियों से संगठन की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और शैक्षिक हितार्थ कार्यो को पूर्ण निष्ठा पूर्वक अनवरत जारी रखने का आव्हान किया।निर्वतमान उपशाखा अध्यक्ष महेंद्र सिंह पंवार ने सदन को सम्बोधित करते हुए शिक्षकों को गरिमापूर्ण एंव पूर्ण आत्मसम्मान के साथ कर्तव्यों का पालन करने के विषय पर प्रकाश डाला तथा सत्र पर्यन्त आयोजित सांगठनिक गतिविधियों से सदन को अवगत कराया। उपशाखा मंत्री विशाल पंवार ने सदन के समक्ष सत्र 2024-25  का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उपशाखा कोषाध्यक्ष देवदत्त अहीर ने वित्त वर्ष का आय -व्यय ब्यौरा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में नवकार्यकारिणी का गठन सदन की सर्वसम्मति से इस प्रकार रहा। भंवरलाल उपाध्याय(सरंक्षक),भगवान दान रतनू(सभाध्यक्ष),देवीलालपालीवाल(उपसभाध्यक्ष),ताराप्रकाशमोयल(अध्यक्ष),विशाल पंवार(मंत्री),देवदत्तअहीर(कोषाध्यक्ष),अजय व्यास(प्रवक्ता),राकेश सारण(व.उपाध्यक्ष),दीवान सिंह जाट(उपाध्यक्ष),अजय जोशी(संयुक्त मंत्री),जेठमल पुरोहित(संगठन मंत्री),रेखा अहीर(महिला मंत्री),चतुर्भुज गोड़(प्रा शि प्रतिनिधि),गौरीशंकर पँवार(उच्च प्रा शि प्रतिनिधि),हंसराज सामोता(मा शि प्रतिनिधि),शीतल कच्छावा(शा शि प्रतिनिधि),गेनाराम कुम्हार(प्रचार मंत्री),माणकचन्द सुथार(महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय प्रतिनिधि),किशनचंद कच्छावा, अलसीराम(प्रबोधक प्रतिनिधि),सुगनाराम(शिक्षाकर्मी प्रतिनिधि)। कार्यक्रम में जिला शाखा की ओर से साथी मनीष ठाकुर,भँवर लाल तरड़,विजय सिंह राजपूत, रवींद्र विश्नोई और अरुण गोदारा उपस्थित रहे।
     नोट:-पूर्व घोषित चुनाव अधिकारी देवीलाल पालीवाल स्वास्थ्य कारणों से अनुपस्थित थे इसलिए उनके स्थान पर जिला शाखा की अनुमति से वरिष्ठ साथी रूप सिंह चौहान को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।

No comments