ब्रेकिंग न्यूज़

श्री जाहरवीर गोगा जी चौहान संघर्ष समिति के द्वारा गौ माता व गोवंश को हरा चारा खिलाया व जल पिलाया गया।

बीकानेर।तुलसी कुटीर गौशाला में श्री जाहरवीर गोगा जी चौहान संघर्ष समिति द्वारा देवेंद्र सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संघर्ष समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गौ माता व गोवंश को हरा चारा खिलाया व जल पिलाया और सेवा की। इस अवसर पर श्री देवेंद्र सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे हिंदू धर्म में गौ माता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है व आमजन से अपील की गौ माता की रक्षा करना व सेवा करना हम सब का कर्तव्य है। इस पुनीत कार्य हेतु सभी को आगे आना होगा इस अवसर पर सरंक्षक दयाल सिंह भाटी ने कहा कि कुछ लालची व अधर्मी लोगों ने हमारी गौ माता को दूध निकाल कर अपने घर से बाहर रोड पर निकाल देते हैं जिस कारण तेज गति वाहनों के चपेट में आने से पूरी तरह घायल हुए मर जाती है इसके खिलाफ हमे जागरूक होना होगा व इसी क्रम में सचिव सुमेर सिंह ने कहा की गौ माता हमारी राष्ट्रीय माता के रूप में पूजनीय है । इस पर किसी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा व इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार प्रकट किये कार्यक्रम का संचालन भीम सिंह चौहान ने किया व कार्यक्रम में शामिल विक्रम सिंह, दिलीप सिंह, राम सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, उमेश गहलोत, माला राजपुरोहित, कोमल देवी, जूही देवी, राजश्री कंवर, दिव्या कंवर आदि ने भाग लिया कार्यक्रम में पधारे सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता का कोषाध्यक्ष विक्रमसिंह ने आभार व्यक्त किया ।यह जानकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने दी है। 

No comments