ब्रेकिंग न्यूज़

स्वनामधन्य सत्यनारायण अरोड़ा की पांचवीं पुण्यतिथि पर सुजानगढ़ में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में रिकॉर्ड 1301 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ।

सुजानगढ़ (चूरु) मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में सर्वसमाज व सुजलांचल के सहयोग तथा सत्यम परिवार के सौजन्य से श्रावण के दूसरे सोमवार को स्वनामधन्य समाजसेवी सत्यनारायण अरोड़ा की पांचवीं पुण्यतिथि पर सुजानगढ़ के अग्रसेन भवन में आयोजित पांचवें रक्तदान शिविर में 1131 पुरुषों व 170 महिलाओं ने उत्साह से रक्तदान किया । इस अवसर पर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें सम्मानित करते हुए इसी तरह अंगदान व देहदान के लिए भी आगे आने हेतु आग्रह किया तो स्व० सत्यनारायणजी अरोड़ा की धर्मपत्नी पुष्पादेवी अरोड़ा ने अपने पुत्रों कमलेश,महेश व सुरेश अरोड़ा के साथ विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं व अधिकारियों तथा रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया जिन्होंने शिविर के सफल संचालन में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग किया ।
इस अवसर पर मंच अध्यक्ष मनोज शर्मा, विनोद सैन, अरविंद सोनी, हंसधावनी, अजय विजय, कॉमेडियन बनवारीलाल, छापर नगरपालिकाध्यक्ष श्रवण कुमार माली व संयुक्त व संगठित अरोड़ा परिवार के परमानंद, राजाराम, ब्रह्मानंद, कुशल, प्रभात व अमित अरोड़ा आदि के साथ दीनदयाल मोदी जयपुर, बाबूलाल अरोड़ा जोधपुर व माता हिंगलाज एंड वरुणदेव चेरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट खत्री राजेन्द्र मोदी जयपुर ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारे संयुक्त प्रयासों से ही ब्लड बैंकों में रक्त की कमी दूर होगी । राजेन्द्र मोदी ने कहा कि लोगों में रक्तदान के प्रति इतना गजब उत्साह था कि झुंड के झुंड ऐसे उमड़ रहे थे जैसे कोई उत्सव या मेले में आए हों । ये उत्साह की पराकाष्ठा थी । विजय मोदी जयपुर, सुरेन्द्र अरोड़ा जोधपुर व शशिकांत मोदी बीकानेर ने बताया कि जरूरतमंदों व घायलों के लिए वरदान है रक्तदान और इसीलिए महादान है रक्तदान । 
मित्तल हॉस्पिटल सीकर, लायंस ब्लड सेंटर सुजानगढ़, एस एस व ख्यातनाम समाजसेवी सुखवीर सिंह भाटी के नेतृत्व में दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर की टीमों ने रक्त संग्रहित किया । सत्यम परिवार के विष्णु, सुशील, कुलदीप, चयन, भास्कर, शोभित, हर्षित, अमन, कनिष्क, देवांश आदि के साथ सत्यम परिवार की महिलाओं ने भी रक्तदाताओं की सेवा सुश्रुषा कर अपनी भागीदारी निभाई तथा उनका आभार जताया जिनकी वजह से भविष्य में जरूरतमंदों व घायलों की जान बचाई जा सकेगी । अंत में मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय प्रदेशाध्यक्ष समाजसेवी सुरेश अरोड़ा ने रक्तदाताओं, मित्रों, सहयोगियों के साथ सभी पत्रकारों व न्यूज चैनल्स का अभिनंदन कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया ।

No comments