ब्रेकिंग न्यूज़

श्री जसनाथ बाल विद्या मंदिर, जैतासर में सुंदरकांड पाठ के साथ नये सत्र का ।

 ताल छापर (जैतासर)  धरमचन्द सारस्वत । ताल छापर के समीपवर्ती गांव जैतासर स्थित श्री जसनाथ बाल विद्या मंदिर संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ धार्मिक माहौल और भक्ति भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और भजनों से हुई, जिसके पश्चात सुंदरकांड पाठ की संगीतमय प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री कानाराम जी माणधणिया एवं निदेशक प्रेम जी प्रजापत ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक मूल्यों का विकास भी आज के समय की आवश्यकता है।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्री अशोक माणधणिया, वरिष्ठ शिक्षाविद् सांवरमल माणधणिया एवं हीरालाल जी नैण ने भी छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
सामाजिक सहभागिता की दृष्टि से भी यह आयोजन उल्लेखनीय रहा, जिसमें अनेक ग्रामवासियों और अभिभावकों ने भाग लिया। उपस्थित गणमान्यजनों में अमरचंद जी मिणोठिया, मुन्नीराम जी नैण, जगदीश जी मिणोठिया, मांगीलाल माणधणिया, अशोक जी मिणोठिया, दुर्गाराम माणधणिया, धनेश जी मिणोठिया, दौलतराम माणधणिया, तुल्छीराम मिणोठिया, अमीचंद मिणोठिया, मनसुख मिणोठिया आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का विकास किया जाता है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी।

No comments