ब्रेकिंग न्यूज़

हरियालो राजस्थान के तहत कार्यालय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा बीकानेर संभाग।

बीकानेर।हरियालो राजस्थान के तहत कार्यालय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा बीकानेर संभाग बीकानेर में संयुक्त निदेशक श्री महेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में "हरियाली तीज एवं एक पेड़ मां के नाम" अवसर पर कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। श्री शर्मा द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की महता और वर्तमान संदर्भ में आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। यह कार्यक्रम महज एक औपचारिकता नहीं अपितु मानवता के लिये नितान्त जरूरी करणीय कार्य है जो पौधे लगाये जा रहे है उन्हें पल्लवित करने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है।
इस दौरान कार्यालय के राजेश जोशी, चन्द्रहास मेघवंशी, राजश्री राठौड, बृजभूषण व्यास, भंवरलाल चौधरी, नवीन गुप्ता, रमेश जोईया, सो प्रकाश आचार्य, विश्वजीत सिंह, महेन्द्र कुमार शर्मा प्रभुदयाल बारासा, सुनिता खत्री, नवाब अली, घनश्याम दास खत्री, सुमित गिरी, शिव कुमार तिवाड़ी राजेन्द्र कुमार भाटी, आनन्द यादव, अमित चंदेलिया, रमेश कुमार शर्मा, अकरम रंगरेज, ओमप्रकाश, अनिल कुमार बिश्नोई, भारत भूषण हर्ष, जितेन्द्र कुमार शर्मा, हितेश स्वामी, अशरफ अली, विक्रम लोट उपस्थित होकर पोधारोपण / श्रमदान किया। जाहर वीर संघर्ष समिति द्वारा भी कार्यालय परिसर में पोधारोपण किया गया।

No comments