एसडीएम साहिबा उमा जी मित्तल का विदाई से पूर्व साध्वी श्रीजी के दर्शन हेतु आगमन, सुना मंगल पाठ।
श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र की उपखंड अधिकारी (SDM) महोदया उमा जी मित्तल का लगभग डेढ़ वर्ष का सराहनीय कार्यकाल पूर्ण हो चुका है, और उनके स्थानांतरण की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मिश्रित भावनाओं का माहौल है। विदाई से पूर्व वे आज स्थानीय मालू भवन में विराजित साध्वी संगीतश्रीजी एवं डॉ परमप्रभाजी जी के दर्शन हेतु पहुंचीं।
साध्वी श्रीजी के दर्शन कर उन्होंने आध्यात्मिक लाभ लिया एवं मंगल पाठ में भी श्रद्धा से भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “यह स्थल सदैव मुझे शांति और ऊर्जा प्रदान करता रहा है। साध्वी श्रीजी जैसे सान्निध्य में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
स्थानीय समाज के गणमान्य जनों ने भी एसडीएम साहिबा के कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।तेयुप से ऑक्सीजन प्रभारी अशोक जी झाबक ने दुपट्टा से सम्मान किया व मंत्री पीयूष जी बोथरा ने साहित्य भेंट किया।
नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ अंजू जी पारख ,तेयुप कोषाध्यक्ष दीपक जी छाजेड़ व पूर्वअध्यक्ष मनीष जी नौलखा की गरिमामय उपस्थिति।उनका यह विनम्र और धर्मनिष्ठ स्वभाव क्षेत्रवासियों के मन में एक विशेष स्थान बना गया है।




No comments